राज्य परिवहन प्राधिकरण
कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश
ड्राइविंग ट्रेनिंग सेन्टर (DTC) की स्थापना एवं रख-रखाव हेतु आवेदन
होम
ड्राइविंग ट्रेनिंग सेन्टर (DTC) की स्थापना एवं रख-रखाव हेतु आवेदन
प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 07 जून, 2021 के क्रम में राज्य सरकार द्वारा आवेदक चयन हेतु व्यवस्था निर्धारण अक्टूबर, 2022 में किया गया, फलस्वरूप राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा 02 फरवरी, 2023 से 58 जनपद (आई०डी०टी०आर एवं डी०टी०टी०आई वाले जनपदों को छोड़कर) हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है।
भारत सरकार द्वारा प्रत्यायन चालन प्रभिाक्षण केन्द्र को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने परिपत्र सख्या-RT25036/10/2021-RS(135930) दिनांक 15.01.2025 द्वारा नई स्कीम / गाइडलाइन जारी की गयी, जिसमें जनपदों में ऐसे केन्द्रों की संख्या के सम्बन्ध में निम्नवत् व्यवस्था की गयी-
Priority shall be accorded in the first instance for sanctioning one project per district. However, more than one project can be considered for approval for a district with population exceeding 10 lakh at the rate of 1 additional DTC for population between 10 lakh to 20 lakt, 2 additional DTCs for population between 20 lakh to 30 lakh and 3 additional DTCs for population more than 30 lakh to 40 lakh and 4 additional DTCs for population more than 40 lakh subject to condition that such proposal(s) belong to other Block(s) of the district and there is no IDTR/RDTC in the district.
प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना होने से कुशल एवं प्रशिक्षित ड्राइवर ही लाइसेंस अनुज्ञप्ति प्राप्त कर सकेंगे जिसके दृश्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकेगी।
आवेदन के लिए पंजीकरण करें
लॉगिन करें
पोर्टल के बारे में
रिक्तियों की स्थिति
पात्रता
आवेदन प्रक्रिया
आवश्यक दस्तावेज़