ड्राइविंग ट्रेनिंग सेन्टर (DTC) की स्थापना एवं रख-रखाव हेतु आवेदन

पात्रता

1. आवेदनकर्ता एक विधिक संस्था हो, जैसे—

  • कंपनी / फर्म
  • ट्रस्ट / सोसायटी / एनजीओ
  • कोऑपरेटिव सोसायटी
  • वाहन निर्माता संघ या कंपनी

2. एनजीओ का नीति आयोग दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य।

3. कन्सोर्सियम की स्थिति में अधिकतम 03 सदस्य, नोटराइज्ड एग्रीमेंट आवश्यक।

4. आवेदनकर्ता किसी भी सरकारी संस्था द्वारा ब्लैकलिस्टेड / प्रतिबंधित न हो।

5. न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर ₹2 करोड़ तथा नेटवर्थ ₹50 लाख (पॉजिटिव)।

6. प्रशिक्षण केन्द्र का स्थल—

  • राष्ट्रीय / राज्य / जिला मार्ग पर स्थित हो।
  • नगर निगम सीमा से अधिकतम 10 किमी तथा नगर पालिका सीमा से अधिकतम 5 किमी के भीतर।

7. इंटरनेट/ब्रॉडबैंड/टेलीफोन जैसी संचार सुविधा उपलब्ध होना अनिवार्य।

8. एक आवेदक को अधिकतम 02 DTC ही आवंटित होंगे।